यूक्रेन में फंसे भारतीयों की सुरक्षित वापसी के लिए सरकार ने दिए ये पांच विकल्प

भारत सरकार ने यूक्रेन में मौजूद अपने नागरिकों को जल्द से जल्द देश छोड़ने की एडवाइजरी जारी करने के बाद अब सीमा पार करने के लिए उपलब्ध विकल्पों की जानकारी दी है। कीव स्थित भारतीय दूतावास की तरफ से भारतीय नागरिकों के लिए मौजूद पांच विकल्पों के बारे में विस्तार से बताया गया है।

भारतीय दूतावास ने नागरिकों को पांच सीमा पार करने के विकल्पों के बारे में जानकारी दी है। इनमें यूक्रेन-हंगरी, यूक्रेन-स्लोवाकिया, यूक्रेन-मोल्दोवा, यूक्रेन-पोलैंड और यूक्रेन-रोमानिया की सीमाएं शामिल हैं। भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने दूतावास की इस एडवाइजरी को रिट्वीट किया है।