भारतीय प्रवासी समूह अमित जानी के प्रमुख सरकारी पद पर नियुक्ति के विरोध में

उत्तरी अमेरिका और दक्षिण एशिया में नागरिक और मानवाधिकारों की वकालत करने वाले अमेरिका के गैर सरकारी संगठन हिंदूज फॉर ह्यूमन राइट्स तथा भारतीय अमेरिकी मुसलिम संगठन इंडियन अमेरिकन मुसलिम काउंसिल ने अमित जानी की प्रमुख सरकारी पद पर नियुक्ति का विरोध किया है। बाइडन प्रशासन ने हाल ही में भारतीय अमेरिकी अमित जानी को होमलैंड सिक्योरिटी विभाग में व्हाइट हाउस संपर्क अधिकारी बनाया गया है।

बाइडन के राष्ट्रपति अभियान के लिए अमित जानी AAPI संगठन के निदेशक रह चुके हैं। जानी की नियुक्ति से कुछ माह पहले ही एक भारतीय अमेरिकी अर्थशास्त्री सोनल शाह को होमलैंड सुरक्षा की सलाहकार परिषद में नियुक्त किया गया था। मगर अतिवादी हिंदू संगठनों से संबंधों के चलते शाह की नियुक्ति का विरोध किया गया था। सोनल की नियुक्ति के विरोध में जो याचिका तैयार हुई थी उस पर 12 हजार से अधिक हस्ताक्षर थे।