व्यापार विस्तार के लिए ब्रिटेन के कैम्ब्रिज पर भारतीय कंपनियों की नजर

यूके में विस्तार करने की इच्छुक भारत-आधारित कंपनियों की नजर ब्रिटेन में कैम्ब्रिज पर है। डिपार्टमेंट ऑफ इंटरनेशनल ट्रेड (DIT) द्वारा हाल ही में आयोजित कार्यक्रम में यूके की यात्रा पर आए दक्षिण भारत के लिए निवेश के अंतर्राष्ट्रीय व्यापार विभाग के प्रमुख सिद्धार्थ विश्वनाथन ने इस मुद्दे पर चर्चा की।

कंबाइंड अथॉरिटी ग्रोथ वर्क्स सर्विस के हिस्से के रूप में विश्वनाथन ने लोकेट कैम्ब्रिज में निवेश प्रमुख रोजा डेल कैंपो के साथ विचारों का आदान-प्रदान किया। विश्वनाथन कैम्ब्रिज में कंपनियों की क्षमता के बारे में अधिक जानकारी हासिल करना चाहते थे।