भारतीय-ऑस्ट्रेलियाई परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, लोगों से लगाई मदद की गुहार

विक्टोरिया में रहने वाले भारतीय-ऑस्ट्रेलियाई सुखदीप सिंह (34) की एक कार हादसे में 4 दिसंबर को मौत हो गई। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। परिवार में सुखदीप की पत्नी गुरप्रीत और उनके दो बच्चे हैं। यह युवा परिवार अपने एक पारिवारिक मित्र रणबीर के साथ जीप में सैर-सपाटे के लिए गया था, उसी समय हादसा हो गया।

विक्टोरिया पुलिस ने बताया कि यात्रा के दौरान माउंट कॉट्रेल के पश्चिमी उपनगर में जीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सुखदीप की मौके पर ही मौत हो गई। गाड़ी में सवार बाकी चार लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। हादसे के बाद सुखदीप का परिवार सदमे में है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।