Skip to content

न्यूयॉर्क की आबोहवा को बेहतर बनाएंगे भारतीय मूल के रोहित अग्रवाल

इससे पहले के मेयर माइकल ब्लुमबर्ज की टीम के साथ भी रोहित अग्रवाल काम कर चुके हैं। वह सी-40 जलवायु लीडरशिप ग्रुप के अध्यक्ष के तौर पर भी काम कर चुके हैं। रोहित न्यूयॉर्क में कई संस्थानों के साथ भी जुड़े रहे हैं।

भारतीय मूल के अमेरिकी पर्यावरणविद रोहित अग्रवाल अब न्यूयॉर्क शहर की आबोहवा बदलने का काम करेंगे। जलवायु परिवर्तन की वजह से सामने आने वाली चुनौतियों को देखते हुए रोहित को यह जिम्मेदारी दी गई है। न्यूयॉर्क शहर के मेयर इरिक एडम्स ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर एक टीम बनाई है। इस टीम का नेतृत्व भारतीय मूल के अमेरिकी पर्यावरणविद रोहित अग्रवाल कर रहे हैं। उन्हें न्यूयॉर्क में पर्यावरण संरक्षण विभाग में मुख्य जलवायु अधिकारी और कमिश्नर बनाया गया है। इसके साथ ही एडम्स ने घोषणा की है कि जलवायु और पर्यावरण न्याय का कार्यालय जल्द ही बनाया जाएगा, जहां किज्जी चार्ल्स गुजमैन की अगुवाई में कई एजेंसियों को एक छत के नीचे लाया जाएगा। गुजमैन मेयर ऑफिस में उप निदेशक हैं, जहां वह सामाजिक और पर्यावरण नीति टीम का नेतृत्व करती हैं। अब वह मुख्य जलवायु अधिकारी के रूप में रोहित अग्रवाल के मातहत काम करेंगी।

एडम्स का कहना है कि आज न्यूयॉर्क या दुनिया में कहीं भी हर कोई अपनी आंखें खोलकर देख सकता है कि हम लोग जलवायु से जुड़ी समस्याओं का सामना कर रहे हैं। अपने पर्यावरण को बचाने के लिए हमारे सामने बहुत बड़ी चुनौती है। ऐसे में इससे पहले कि बहुत देर हो जाए, हमें कुछ अलग हटकर सोचना होगा। हमें विचार करना होगा कि इस समस्या से हम कैसे निजात पा सकते हैं। न्यूयॉर्क की डिप्टी मेयर मीरा जोशी का कहना है कि नई टीम अत्यंत ही कुशल है। इस टीम का फोकस न्यूयॉर्क के नागरिकों को जलवायु परिवर्तन को लेकर आने वाले खतरों से बचाना है।

This post is for paying subscribers only

Subscribe

Already have an account? Log in

Latest