अमेरिकन एसोसिएशन फॉर एडवांसमैंट आॉफ साइंस (AAAS) ने करीब 2 करोड़ रुपये के अंतरराष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार की घोषणा की है। विज्ञान से जुड़े मामलों की विश्व की सबसे बड़ी संस्था AAAS के लिए यह उपहार (दान) बंगाल मूल के भारतीय-अमेरिकी भौतिक विज्ञानी मणि लाल भौमिक की ओर से दिया गया है।
पुरस्कार मणि भौमिक के नाम पर होगा और वार्षिक तौर पर तीन वैज्ञानिकों को उनके शोध के लिए दिया जाएगा। पुरस्कार के रूप में 250,000 डॉलर यानी 1.9 करोड़ की राशि वैज्ञानिकों को दी जाएगी। AAAS द्वारा प्रकाशित शोध पत्रिका साइंस द्वारा चुना गया यह पुरस्कार उन वैज्ञानिकों के लिए है जिनके मूलभूत अनुसंधान और गतिविधियां विज्ञान की सफलता का सर्वोत्तम उदाहरण होंगे।