अमेरिका सहित दुनिया के कई देशों में भारतीय डॉक्टरों का डंका बज रहा है। भारतीय मूल के कई डॉक्टर आज उच्च प्रतिष्ठित पदों हैं। लेकिन इनमें से कुछ ऐसे भी हैं जो लालच में अंधे होकर इस पेशे के दामन पर दाग लगा रहे हैं।

ऐसे ही एक मामले में अमेरिका में भारतीय मूल के एक डॉक्टर को धोखाधड़ी के आरोप में दोषी पाया गया है। अदालत ने उन्हें 8 साल की सजा सुनाई है। यह डॉक्टर नेत्र रोग विशेषज्ञ हैं और इनका नाम अमित गोयल है। उन्हें न्यूयॉर्क की एक अदालत ने सजा सुनाई है।