Skip to content

Cannes में दिखा शिवानी का जलवा, लाल रंग का गाउन और क्यूआर कोड!

शिवानी के पहनावे में खास बात यह रही कि यह एक क्यूआर कोड के साथ जुड़ा था। इसे स्कैन किए जाने पर यह कोड दर्शकों को उनके द्वारा लिखे गए एक पत्र पर ले गया। इसमें उन्होंने उन्होंने पहनावे को लेकर अपनी भावनाओं को इजहार किया है।

फ्रांस में आयोजित कांस फिल्म फेस्टिवल (Cannes Film Festival) कई भारतीयों के सौंदर्य से जगमगा उठा। अभिनेत्री मानुषी छिल्लर, सारा अली खान, सनी लियोनी, अनुष्का शर्मा और सपना चौधरी के साथ ही कई हस्तियों ने डेब्यू किया है। इस लिस्ट में भारतीय मूल की अमेरिकी कंटेट क्रिएटर शिवानी बाफना का भी नाम जुड़ गया है। इवेंट के लिए अपने आउटफिट के तौर पर उन्होंने जिस लाल रंग की गाउन का चुनाव किया है, उसमें वह बेहद आकर्षक नजर आ रही हैं।

वैशाली एस द्वारा डिजाइन किया गया यह गाउन लाल रंग का था, जो एलिगेंस, ग्रेस और बोल्डनेस में आश्चर्यजनक रूप से जुड़ा हुआ था। आधुनिकता के साथ उनकी पोशाक क्लासिक नजर आ रही थीं। शिवानी ने अपने दोस्तों, परिवार और सहकर्मियों की मदद और सलाह से खुद को तैयार किया।

शिवानी के पहनावे में खास बात यह रही कि यह एक क्यूआर कोड के साथ डीआईवाई क्लच था। स्कैन किए जाने पर यह कोड दर्शकों को उनके द्वारा लिखे गए एक पत्र पर ले गया। इसमें उन्होंने उन्होंने अपनी भावनाओं को इजहार किया है। रेड कारपेट पर होने के बारे में अपनी भावनाओं को साझा करते हुए उन्होंने उम्मीद जताई कि उनका संदेश सतही स्तर के फैशन से परे जाकर दर्शकों को इसकी गहराई के साथ जोड़ेगा।

75वें कांस फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत 17 मई को हुई है। समारोह 28 मई तक चलेगा। इस साल इस महोत्सव में भारत एक नई ऊर्जा, शक्ति के साथ शामिल हुआ है। एक तरफ जहां भारत आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। वहीं कांस फिल्म फेस्टिवल इस बार अपनी 75वीं वर्षगांठ मना रहा है। कांस फिल्म फेस्टिवल भारत के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि भारत और फ्रांस अपनी राजनयिक रिश्तों की वर्षगांठ मना रहे हैं। पिछले दो सालों से कोरोना महामारी के चलते सभी की जिंदगी अस्त-व्यस्त चल रही थी। अब दो साल के अंतराल के बाद इस बार महोत्सव में कई सारे सितारे अपना जलवा बिखेरते हुए नजर आए हैं

#IndianDiaspora #Diaspora #Indian #NewIndiaAbroad #IndiaAbroad #kans_film_festival_france #kans #shivani_bafna #redcarpet #faishon

Comments

Latest