भारतीय-अमेरिकी कांग्रेसी प्रमिला जयपाल को मिले धमकी भरे संदेश

अमेरिका में बसे भारतीय मूल के लोगों के खिलाफ नफरत, जातीय हिंसा और जहरीली बोल थम नहीं रहे हैं। बीते कुछ दिनों में जातीय हमलों में बढ़ोतरी देखने को मिली है। सामान्य लोगों के साथ ही प्रतिष्ठित भारतवंशी भी घृणा अपराधों का शिकार हैं। इसी क्रम में अब भारतीय-अमेरिकी कांग्रेसी प्रमिला जयपाल को गंदे और नफरत भरे संदेश मिल रहे हैं। प्रमिला कुछ समय पहले भी घृणा अपराध का शिकार हुई थीं।

अब वीरवार को प्रमिला जयपाल ने फिर इसी तरह के कुछ ऑडियो संदेशों का खुलासा किया। संदेशों में एक पुरुष उनसे खतरनाक नतीजे भुगतने की बात कर रहा है। एक संदेश में प्रमिला से कहा गया कि वह अपने मुल्क यानी भारत वापस चली जाएं। इन सभी संदेशों की नफरत और गाली-गलौज से भरी है। लिहाजा इन संदेशों को वह हिस्सा जो अश्लील और अपमानजनक रहा उसे उन्होंने हटा दिया।