भारतीय अमेरिकी रवि पटेल फॉक्स की कॉमेडी 'एनिमल कंट्रोल' में निभाएंगे ये बड़ी भूमिका

भारतीय मूल के अभिनेता रवि पटेल फॉक्स के कॉमेडी सीरियल 'एनिमल कंट्रोल' में अमित पटेल के किरदार में नजर आने वाले हैं। धारावाहिक की कहानी पशु नियंत्रक अधिकारियों के जीवन पर आधारित है। इन अधिकारियों का जीवन जटिल होता है। धारावाहिक में जोएल मैकहेल और वेला लोवेल मुख्य भूमिकाओं में हैं।

वैरायटी की रिपोर्ट के अनुसार रवि पटेल अमित पटेल की भूमिका निभाएंगे। 

वैरायटी की रिपोर्ट के अनुसार रवि पटेल अब अमित पटेल की भूमिका निभाएंगे। इस धारावाहिक में अमित पटेल एक पशु नियंत्रक अधिकारी हैं जिनके ऊपर परिवार की अत्यधिक जिम्मेदारियां हैं। उनकी साथी विक्टोरिया की जीवनशैली बिल्कुल अलग है। लगता है, जैसे दोनों अलग ग्रहों के प्राणी हों।