विदेश में बापू को ऐसे किया याद, मक्का और चीन में भी मनाई गई गांधी जयंती

भारत के राष्ट्रपिता व दुनिया को अहिंसा का संदेश देने वाले महात्मा गांधी की 153वीं जयंती पर देश में ही नहीं, विदेशों में भी कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। लोगों ने बापू को श्रद्धांजलि देते हुए शांति, अहिंसा, सम्मान की उनकी शिक्षाओं को याद किया।

विदेश में बापू की सबसे ज्यादा प्रतिमा वाले देश अमेरिका के कई शहरों में भी गांधी जयंती और विश्व अहिंसा दिवस श्रद्धापूर्वक मनाए गए। सऊदी अरब के मक्का शहर में मुस्लिम वर्ल्ड लीग ने पहली बार गांधी जयंती मनाई। दक्षिण अफ्रीका और चीन आदि देशों में भी आयोजन हुए।