भारत में कई हाईवे बनने का काम तेजी से चल रहा है लेकिन अब भारत दूसरे देशों में भी हाईवे बनाने में मदद के लिए सामने आ रहा है। ऐसा ही एक देश है मालदीव। इस देश का भारत के साथ करीब का रिश्ता है क्योंकि यहां पर बहुत से भारतवंशी रहते हैं।
Greater Malé Connectivity Project.
— Indian Diplomacy (@IndianDiplomacy) August 1, 2022
Being built with assistance from GoI 🇮🇳, the project will enhance mobility between Malé, Villingili, Gulhifalhu and Thilafushi islands and revitalize the Maldivian economy 🇲🇻. pic.twitter.com/3qG5Vyr2W2
भारत ने मालदीव में देश के सबसे लंबे हाईवे को बनाने का बीड़ा उठाया है। ये हाईवे मालदीव के चार द्वीपों को आपस में एक तेज रफ्तार हाईवे के जरिए जोड़ेगा। जानकारों का मानना है कि इस द्वीपीय देश में ऐसा हाईवे वहां की अर्थव्यवस्था को सरपट दौड़ने में काफी मददगार साबित होगा।