सांसद ने बताया, क्यों और कैसे 21वीं सदी को परिभाषित करेंगे भारत-अमेरिका संबंध

भारतीय-अमेरिकी सांसद रो खन्ना (रोहित खन्ना) का कहना है कि भारत और अमेरिका के संबंध 21वीं सदी को परिभाषित कर सकते हैं। प्रमुख दैनिक अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स ने अपने बड़े से लेख में कहा था कि यूक्रेन युद्ध के बाद दुनिया भारत को उभरते हुए देखेगी। उसी लेख का हवाला देते हुए खन्ना ने भारत-अमेरिका संबंधों को लेकर यह बड़ी बात कही है।

रो खन्ना ने कहा कि अमेरिकी दैनिक ने भारत के बढ़ते आत्मविश्वास और विरोधाभासों के बारे में बहुत 'खूबसूरती' से लिखा है। लेख इस उम्मीद के साथ समाप्त होता है कि महात्मा गांधी और जवाहरलाल नेहरू द्वारा रचा गया बहुलवाद भारत की झलक का एक अमिट हिस्सा है।