Skip to content

अब भारत जारी करेगा ई-पासपोर्ट, इस साल के अंत में शुरू हो सकती है सेवा

डॉ. औसाफ सईद के कहने पर संयुक्त सचिव टी. आर्मस्ट्रांग चांगसन ने क्लाउड पासपोर्ट के बारे जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस साल के अंत या 2023 की शुरुआत में भारत ई-पासपोर्ट जारी करना शुरू कर देगा।

भारत भी अब ई-पासपोर्ट जारी करेगा। विदेश मंत्रालय ने इसकी पुष्टि कर दी है। ई-पासपोर्ट जारी करने की सेवा इस साल के अंत तक शुरू हो सकती है। विदेश मंत्रालय में सचिव डॉ. औसाफ सईद की मौजूदगी में हैदराबाद में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान ये जानकारी दी गई। इसके अलावा, विदेश मंत्रालय ऐसे देशों की तलाश में है, जहां पर भारतीयों को रोजगार मिल सके। इस मकसद से हाल ही में 12 देशों के साथ सरकार ने समझौते किए हैं।

डॉ. औसाफ सईद ने बताया कि इस साल के अंत या 2023 की शुरुआत में भारत ई-पासपोर्ट जारी करना शुरू कर देगा।

क्लाउड पासपोर्ट के मामले में भारत दुनिया के चुनिंदा देशों के साथ तेजी से काम कर रहा है। डॉ. औसाफ सईद के कहने पर संयुक्त सचिव टी. आर्मस्ट्रांग चांगसन ने क्लाउड पासपोर्ट के बारे जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस साल के अंत या 2023 की शुरुआत में भारत ई-पासपोर्ट जारी करना शुरू कर देगा। ये पासपोर्ट आम पासपोर्ट के जैसे ही होंगे। हालांकि इनमें एक चिप और एक एंटीना लगा होगा। मशीनें इन पासपोर्ट में लगी चिप को पढ़ सकेंगी। इससे पासपोर्ट में दर्ज डाटा को तेजी से पढ़ा जा सकेगा और उसमें ज्यादा वक्त नहीं लगेगा।

This post is for paying subscribers only

Subscribe

Already have an account? Log in

Latest