भारत में आगरा के पास बसा वह शहर जहां कभी नालियों में बहा करता था सोना

भारत के उत्तर प्रदेश में एक शहर है फिरोजाबाद। इसे देश की ग्लास कैपिटल या कांच नगरी के नाम से भी जाना जाता है। कांच की चूड़ियों के लिए मशहूर इस शहर में एक और खजाना छिपा है लेकिन इसे हासिल करना आसान नहीं है।

फिरोजाबाद की स्थापना दिल्ली के सुल्तान फिरोज शाह तुगलक ने 1354 ईसवी में करवाई थी। 

आगरा से 45 किलोमीटर की दूरी पर स्थित इस शहर में कुछ बेशकीमती धातुएं भी मिलती हैं लेकिन अब अधिकांश लोग इसे कांच की चूड़ियों के लिए ही जानते हैं। कहते हैं एक समय यह शहर सोने की किसी खान से कम नहीं था। यहां सीवर में सोना बहा करता था।