रूस-यूक्रेन संकट के बीच यूरोप को खाद्य आपूर्ति कर सकता है भारत!
भारत ने कहा है कि वह यूक्रेन-रूस संघर्ष के कारण चल रहे वैश्विक गेहूं उत्पादन में कमी के बीच खाद्यान्न और अन्य जरूरत के सामानों की कमी का सामना करने वाले किसी भी देश का समर्थन करने को तैयार हैं।
यह जानकारी शनिवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुए आर्थिक सहयोग और व्यापार समझौते के बाद भारत में वाणिज्य और उद्योग, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री पीयूष गोयल ने एक साक्षात्कार में दी। उन्होंने कहा कि भारत किसी भी राष्ट्र का समर्थन करने के लिए तैयार है जो खाद्यान्न और किसी भी प्रकार की जरूरत की वस्तुओं और सेवाओं की उपलब्धता से ग्रस्त हैं।