भारत को दुनिया भर के नेताओं से मिली गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं
अमेरिकी विदेश विभाग के दक्षिण और मध्य एशिया ब्यूरो ने भी एक ट्वीट में कहा कि भारत को 73वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं। आज लाखों भारतीय अपने जीवंत संविधान का जश्न मना रहे हैं। हमें इस मौके पर दोनों देशों के साझा लोकतांत्रिक मूल्यों और अमेरिका-भारत की सामरिक भागीदारी की ताकत को समझना होगा।
