UN Report: आबादी में 2023 तक चीन को पीछे छोड़ नंबर 1 बनेगा भारत!

आबादी के मामले में भारत आने वाले समय में जल्द ही चीन को पछाड़ कर पहले स्थान पर पहुंच सकता है। यह अनुमान संयुक्त राष्ट्र की ओर से सोमवार को जारी एक रिपोर्ट में लगाया गया है। इसमें कहा गया है इस साल नवंबर अंत तक पूरी दुनिया की आबागी आठ अरब होने का अनुमान है।

सबसे अधिक जनसंख्या वाले देश चीन और भारत हैं। उल्लेखनीय है कि दोनों देशों की कुल मिलाकर आबादी साल 2022 में 1.4 अरब से अधिक आंकी गई है। Photo by Brian Matangelo / Unsplash

उल्लेखनीय है कि वैश्विक आबादी साल 1950 के बाद से अपनी सबसे धीमी दर से बढ़ रही है। साल 2020 में यह दर एक फीसदी से भी कम हो गई थी। इस रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि साल 2030 में वैश्विक जनसंख्या 8.5 अरब और साल 2050 तक 9.7 अरब तक बढ़ सकती है।