आबादी के मामले में भारत आने वाले समय में जल्द ही चीन को पछाड़ कर पहले स्थान पर पहुंच सकता है। यह अनुमान संयुक्त राष्ट्र की ओर से सोमवार को जारी एक रिपोर्ट में लगाया गया है। इसमें कहा गया है इस साल नवंबर अंत तक पूरी दुनिया की आबागी आठ अरब होने का अनुमान है।
उल्लेखनीय है कि वैश्विक आबादी साल 1950 के बाद से अपनी सबसे धीमी दर से बढ़ रही है। साल 2020 में यह दर एक फीसदी से भी कम हो गई थी। इस रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि साल 2030 में वैश्विक जनसंख्या 8.5 अरब और साल 2050 तक 9.7 अरब तक बढ़ सकती है।