दुनिया में बाकी देशों की तुलना में तेजी से बढ़ती भारतीय अर्थव्यवस्था का एक उदाहरण हुरुन रिसर्च इंस्टीट्यूट (Hurun Research Institute) ने पेश किया है। इंस्टीट्यूट की ताजी रिपोर्ट आई है जिसके मुताबिक भारतीय दुनिया में उन टॉप 3 देशों में शामिल हो चुका है जहां सबसे अधिक यूनिकॉर्न कंपनियां मौजूद हैं। यूनिकॉर्न वे कंपनियां होती हैं जिनकी कुल वेल्यू 1 अरब डॉलर (7,500 करोड़) से अधिक होती है।
रिपोर्ट के अनुसार भारत इस साल 54 यूनिकॉर्न के साथ यूनाइटेड किंगडम (UK) को पछाड़ते हुए सबसे अधिक यूनिकॉर्न वाले देशों की सूची में तीसरे शीर्ष स्थान पर पहुंच गया है। पिछले साल भारत चौथे स्थान पर था। इस साल भारत में 33 नई कंपनियां जुड़ी हैं जबकि यूके में मात्र 14 कंपनियां इस सूची में शामिल हुई हैं। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि घरेलू कंपनियों के अलावा विदेशों में भारतीयों ने जलवे बिखेरे हुए हैं। विदेशों में भारतीयों के 65 यूनिकॉर्न हैं। इनमें अधिकतर सिलिकॉन वैली में हैं। ऐसे में भारतीयों ने कुल मिलाकर 119 यूनिकॉर्न की स्थापना की हैं।