मंकी पॉक्स पर भारत आने वालों के लिए जरूरी एडवाइजरी जारी हुई है

भारत में मंकी पॉक्स का पहला कंफर्म केस केरल से रिपोर्ट हुआ है। इसके बाद भारत सरकार सजग हो गई है। अब मंकी पॉक्स को लेकर भारत सरकार ने विदेश से भारत आने वालों के लिए एडवाइजरी जारी कर दी है। इस एडवाइडरी के अनुसार इंटरनेशनल पैसेंजर बीमार लोगों और मृत जानवरों से दूरी बनाए रखें।

भारत के दक्षिणी राज्य केरल में एक व्यक्ति मंकी पॉक्स वायरस से संक्रमित पाया गया है। ये व्यक्ति हाल ही में संयुक्त अरब अमीरात से लौटा था। Photo by VOO QQQ / Unsplash

भारत सरकार की मिनिस्ट्री ऑफ हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर की तरफ से जारी की गई एडवाइजरी में कई जरूरी बातें कहीं गई हैं। मिनिस्ट्री ने राय दी है कि भारत की यात्रा करने वाले इंटरनेशनल पैसेंजर मृत या जीवित जानवरों से दूरी बनाएं, इनमें छोटे स्तनधारी और बंदर आदि शामिल हैं।