फिलीस्तीनियों के लिए भारत ने बढ़ाई सहायता राशि, लेबनान पर अलर्ट

लेबनान में आतंकी संगठन हिजबुल्ला के ठिकानों पर इजराइल के ताजा हमलों को देखते हुए भारत भी अलर्ट हो गया है। भारत के विदेश मंत्रालय ने जानकारी देते हुए बताया कि लेबनान में रह रहे भारतीय की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता है। सरकार लगातार नजर बनाए हुए है। जरूरत पड़ने पर भारतीयों के लिए एडवाइजरी भी जारी की जाएगी।

1200 भारतीयों की हुई वतन वापसी

साप्ताहिक पत्रकार सम्मेलन में भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने इजराइल और हमास के बीच चल रही जंग के मद्देनजर भारत द्वारा शुरू किए गए ऑपरेशन अजय की जानकारी दी और बताया कि अभी तक 1200 नागरिकों की सुरक्षित वतन वापसी हो चुकी है। 5 उड़ानों के जरिए भारत ने इजराइल के तेल अवीव से 18 नेपाली नागरिकों को भी सुरक्षित निकाला है।

बागची ने यह भी बताया कि 4 भारतीय गाजा में फंसे होने की खबर है। Photo : x @MEAIndia

गाजा में फंसे हैं 4 भारतीय

बागची ने यह भी बताया कि 4 भारतीय गाजा में फंसे होने की खबर है और 12 भारतीय वेस्ट बैंक में हैं। गाजा में फंसे 4 भारतीयों में से एक या दो के सुरक्षित निकलने की रिपोर्ट आई है। हालांकि इसकी पुष्टि अभी नहीं की जा सकती। प्रवक्ता ने बताया कि इजराइल के कांउटर हमलें में अभी तक किसी भी भारतीय को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। हालांकि एक महिला के घायल होने की सूचनी मिली थी जो अब खतरे से बाहर हैं।

फिलीस्तीनियों के लिए भारत ने बढ़ाई सहायता राशि

अरिंदम बागची ने बताया कि यूएन रिलीफ के जरिए भारत लगातार फिलीनस्तीनियों को मदद कर रहा है। साल 2002 से 2023 के बीच 29.53 मिलियन डॉलर की मदद की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि भारत साल 2018 तक 1.5 मिलियन डॉलर की सालाना मदद कर रहा था जिसे भारत सरकार ने 5 मिलियन डॉलर किया है। साल 2018 से सालाना 5 मिलियन डॉलर की मदद की जा रही है। भारत सरकार 2025 तक सालाना 5 मिलियन डॉलर की मदद करने के लिए प्रतिबद्ध है।