Skip to content

यूक्रेन के न्यूक्लियर पावर प्लांट के पास गोलाबारी की खबर, भारत ने जताई चिंता

यूक्रेन ने आईएईए को बताया है कि देश के 15 न्यूक्लियर एनर्जी रिएक्टर्स में से 10 अभी ग्रिड से जुड़े हुए हैं। इनमें से दो जपोरिजिया प्लांट में, तीन रिवने प्लांट में, तीन साउथ यूक्रेन प्लांट में और दो ख्मेल्नित्स्की प्लांट में हैं।

Photo by José Pablo Domínguez / Unsplash

यूक्रेन में जपोरिजिया न्यूक्लियर पावर प्लांट की 'स्पेंट फ्यूल स्टोरेज फैसिलिटी' के पास गोलाबारी की खबरों पर भारत ने गंभीर चिंता व्यक्त की है। भारत ने कहा कि न्यूक्लियर फैसिलिटी की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आपसी संयम से काम लिया जाए। इसे लेकर संयुक्त राष्ट्र (UN) के लिए भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने गुरुवार को प्रतिक्रिया दी थी।

कंबोज ने कहा था कि हम यूक्रेन के न्यूक्लियर पावर रिएक्टर और फैसिलिटी की सुरक्षा से संबंधित घटनाओं पर सावधानी से नजर बनाए हुए हैं। भारत इन फैसिलिटी की सुरक्षा सुनिश्चित करने को अत्यधिक महत्व देता है। क्योंकि इनसे जुड़ी कोई भी दुर्घटना सार्वजनिक स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए संभावित रूप से बहुत गंभीर हो सकती है।

This post is for paying subscribers only

Subscribe

Already have an account? Log in

Latest