अफ्रीकी यूनियन के नेता एक सुर में बोले, भारत को मिले UNSC में स्थायी सीट

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की स्थायी सीट के लिए भारत की दावेदारी का अफ्रीकी यूनियन के कई रक्षा मंत्रियों ने एकजुटता के साथ समर्थन किया है। भारत के गुजरात राज्य की राजधानी गांधीनगर में चल रही देश की सबसे बड़ी वार्षिक रक्षा प्रदर्शनी - डेफएक्सपो 2022 में अफ्रीकी यूनियन ने यह बात कही।

डेफएक्सपो 2022 में मंगलवार को अफ्रीकी नेताओं ने कई मुद्दों विशेष रूप से सीमा पार आतंकवाद, मानव तस्करी, उग्रवाद और साइबर सुरक्षा पर चर्चा की थी। उन्होंने हिंद महासागर को सभी के लिए सुलभ बनाए रखने पर भी विचार-विमर्श किया। कार्यक्रम में रक्षा बलों के प्रशिक्षण पर भी चर्चा की गई।