भारत ने मानवाधिकार परिषद में श्रीलंका को इसलिए दिखाया आईना...

भारत ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में तमिल अल्पसंख्यकों के मामले पर श्रीलंका को आगाह किया है। भारत ने कहा कि श्रीलंका में तमिल अल्पसंख्यकों के अधिकारों का हनन हो रहा है। इस मामले का राजनीतिक हल संविधान के 13वें संशोधन को लागू कर निकालने की दिशा में श्रीलंका की ओर से कोई प्रगति नहीं हुई है। भारत ने श्रीलंका सरकार से कहा कि वह तत्काल भरोसेमंद कार्रवाई कर अपना वायदा पूरा करे।  

मानवाधिकार परिषद में तमिल मुद्दे पर श्रीलंका को इस तरह सार्वजनिक रूप से आईना दिखाना भारत का एक अप्रत्याशित कदम है लेकिन इसके स्पष्ट राजनीतिक और सामरिक मायने हैं। दरअसल श्रीलंका ने चीन के जासूसी जहाज को हंबनटोटा बंदरगाह पर आने की इजाजत दी थी जबकि भारत ने इस पर आपत्ति जताई थी। यही नहीं कुछ दिन पहले ही भारत ने श्रीलंका को डोर्नियर विमान दिया था और आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका की मदद भी जारी है। इसके बाद भी लंका ने भारत की चिंताओं पर तवज्जो नहीं दी।