Skip to content

भारत ने मानवाधिकार परिषद में श्रीलंका को इसलिए दिखाया आईना...

मानवाधिकार परिषद में तमिल मुद्दे पर श्रीलंका को इस तरह सार्वजनिक रूप से आईना दिखाना भारत का एक अप्रत्याशित कदम है लेकिन इसके स्पष्ट राजनीतिक और सामरिक मायने हैं। दरअसल, श्रीलंका ने चीन के जासूसी जहाज को हंबनटोटा बंदरगाह पर आने की इजाजत दी थी जबकि भारत ने इस पर आपत्ति जताई थी।

Photo by Mathias Reding / Unsplash

भारत ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में तमिल अल्पसंख्यकों के मामले पर श्रीलंका को आगाह किया है। भारत ने कहा कि श्रीलंका में तमिल अल्पसंख्यकों के अधिकारों का हनन हो रहा है। इस मामले का राजनीतिक हल संविधान के 13वें संशोधन को लागू कर निकालने की दिशा में श्रीलंका की ओर से कोई प्रगति नहीं हुई है। भारत ने श्रीलंका सरकार से कहा कि वह तत्काल भरोसेमंद कार्रवाई कर अपना वायदा पूरा करे।  

मानवाधिकार परिषद में तमिल मुद्दे पर श्रीलंका को इस तरह सार्वजनिक रूप से आईना दिखाना भारत का एक अप्रत्याशित कदम है लेकिन इसके स्पष्ट राजनीतिक और सामरिक मायने हैं। दरअसल श्रीलंका ने चीन के जासूसी जहाज को हंबनटोटा बंदरगाह पर आने की इजाजत दी थी जबकि भारत ने इस पर आपत्ति जताई थी। यही नहीं कुछ दिन पहले ही भारत ने श्रीलंका को डोर्नियर विमान दिया था और आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका की मदद भी जारी है। इसके बाद भी लंका ने भारत की चिंताओं पर तवज्जो नहीं दी।

This post is for paying subscribers only

Subscribe

Already have an account? Log in

Latest