मिलिए भारत की उन 5 सफल महिला उद्यमियों से जिन्होंने विश्व गुरु की छवि को निखारा

आने वाली 15 अगस्त को भारत अपनी स्वतंत्रता की 75वीं सालगिरह का जश्न मनाने के लिए तैयार है। भारत सरकार इस मौके पर आजादी का अमृत महोत्सव मना रही है। देश की आजादी स्वतंत्रता सेनानियों के अमूल्य संघर्षों के बिना संभव नहीं हो पाती। यह महोत्सव भारत को आजादी दिलाने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के साथ उन लोगों को भी समर्पित हैं जिन्होंने देश को विकास के मार्ग पर अग्रसर किया है और कर रहे हैं।

देश को फिर से विश्व गुरु बनाने के सपने को सच करने में महिलाएं भी अहम भूमिका निभा रही हैं। इस रिपोर्ट में पढ़िए भारत की उन पांच महिला उद्यमियों के बारे में जिन्होंने अपनी सफलता से सबको प्रभावित किया है और रूढ़ियों को तोड़ा है।