इसलिए दम्माम में वाणिज्य दूतावास खोलने की इल्तजा कर रहा है भारतीय फोरम

इंडियन ओवरसीज फोरम ने भारत के विदेश मंत्रालय को एक पत्र भेजकर सऊदी अरब के दम्माम में भारतीय वाणिज्य दूतावास खोलने का अनुरोध किया है।

इंडियन ओवरसीज फोरम के सऊदी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव कुमार ने केंद्रीय विदेश मंत्री एस जयशंकर को लिखे एक पत्र में यह इल्तजा की है।

पत्र में जानकारी दी गई है कि पूर्वी प्रांत में रहने वाले 6 लाख से अधिक भारतीयों के साथ यह भारतीय समुदाय की लंबे समय से मांग है कि दम्माम में एक भारतीय वाणिज्य दूतावास स्थापित किया जाए। यह क्षेत्र प्रमुख औद्योगिक केंद्र के रूप में प्रसिद्ध है और यहां बड़ी संख्या में भारतीय श्रमिक रहते हैं।