न्यूयॉर्क में 30 अक्टूबर को निकलेगी 'भारत जोड़ो यात्रा', IOC-USA ने की ये खास अपील

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस (अमेरिका) की ओर से न्यूयॉर्क सिटी में 30 अक्तूबर को भारत जोड़ो यात्रा का आयोजन किया जाएगा। यात्रा दिन में 3 बजे शुरू होगी और टाइम्स स्क्वायर से यूनियन स्क्वायर तक का सफर तय करेगी। भारत में कांग्रेस के नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के प्रति एकजुटता प्रदर्शित करने के लिए इस यात्रा का आयोजन किया जा रहा है।

भारत में राहुल गांधी की यात्रा डेढ़ महीने से जारी है। कांग्रेस के उदयपुर चिंतन शिविर में तय किया गया था कि नव संकल्प के तहत भारत जोड़ो यात्रा की जाएगी जिसका उद्देश्य जन-संपर्क और जन-संवाद के माध्यम से भारत को एक सूत्र में पिरोना होगा। तय किया गया था कि यह यात्रा गांधीजी के जन्मदिवस यानी 2 अक्तूबर से शुरू की जाएगी मगर बाद में 7 सितंबर से ही यात्रा शुरू करने का फैसला किया गया।