सिंगापुर: चार महीने बढ़ाई गई भारतीय मूल के सुपरवाइजर की सजा

सिंगापुर में एक गैर प्रशिक्षित कर्मचारी को फोर्कलिफ्ट चलाने की मंजूरी देने वाले भारतीय मूल के सुपरवाइजर की सजा को चार महीने के लिए बढ़ा दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स में आई जानकारी के अनुसार यह फैसला अभियोजन पक्ष की अपील पर लिया गया है।

साल 2019 में के च्यू मरीन में सुपरवाइजर येदुवका माली नायडू ने शनमुगम शिवरासू नामक अकुशल श्रमिक को शिपयार्ड पर फोर्कलिफ्ट चलाने की अनुमति दी थी। इस फोर्कलिफ्ट के ब्रेक में दिक्कत थी। शिवरासू ने फोर्कलिफ्ट को चलाते समय रफ्तार बढ़ा दी थी।