गर्व की बात: दो अमेरिकी-भारतीय डॉक्टर जीसीएमबी के सदस्य बनाए गए

भारतीय-अमेरिकी डॉक्टर डॉ. श्रीनी आर. गंगासानी और डॉ. सुब्रमण्य भट ने भारतीय-अमेरिकी समुदाय का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। गवर्नर ब्रायन केम्प ने इन दोनों डॉक्टर्स को जॉर्जिया कम्पोजिट मेडिकल बोर्ड (जीसीएमबी) का सदस्य बनने की शपथ दिलाई है। इन दोनों को इस प्रतिष्ठित बोर्ड के सदस्य के रूप में चुना गया है, जो बड़ी उपलब्धि है।

इस बोर्ड के कुल 16 सदस्य (15 वोटिंग सदस्य और एक पदेन सदस्य) होते हैं। कानून के मुताबिक 2 सदस्य कंज्यूमर मेंबर, 1 फिजिशियन असिस्टेंट (पदेन सदस्य), दो ऑस्टियोपैथी के डॉक्टर और 11 मेडिसिन के डॉक्टर इसमें शामिल किए जाते हैं।