कनाडा में प्रवासी आबादी ने तोड़े रिकॉर्ड, नए प्रवासियों में सबसे ज्यादा भारतीय

हाल के वर्षों में कनाडा जाकर रहने या बसने वाले विदेशियों में सबसे बड़ी संख्या भारत में जन्मे लोगों की है। कनाडा के जनगणना 2021 के आंकड़े बताते हैं कि 2016 से 2021 के दौरान कनाडा में नए अप्रवासियों में 18.6 फीसदी भारतीय थे। अब तक कनाडा में सबसे ज्यादा यूरोप से प्रवासी आते थे लेकिन अब ये तमगा भारत के नाम हो गया है।

पिछले 50 वर्षों से कनाडा में आने वाले विदेशियों में यूरोप के लोग सबसे ज्यादा थे। 

जनगणना 2021 के अनुसार साल 2021 में कनाडा में 83 लाख लोगों को स्थायी नागरिकता या प्रवासन दिया गया था। यह देश की कुल आबादी का लगभग एक-चौथाई (23 फीसदी) है। कनाडा की 1867 में स्थापना के बाद कभी भी इतने प्रवासियों को देश में बसने की इजाजत नहीं दी गई थी। पिछले 50 वर्षों से कनाडा में आने वाले विदेशियों में यूरोप के लोग सबसे ज्यादा थे। अब नए प्रवासियों में एशियाई सबसे अधिक हैं।