दुनिया के नामी होम फर्निशिंग कंपनी IKEA ने भारत में अब अपना पहला इन-मॉल स्टोर खोला है। यह स्टोर मुंबई के घाटकोपर (पश्चिम) आर सिटी में खुला है। स्वीडन की इस रिटेल कंपनी का हालांकि मुंबई में यह तीसरा और भारत में पांचवां स्टोर है लेकिन यह पहली बार है जब मॉल के अंदर स्टोर खोला गया है।
नया स्टोर खोलने के साथ ही कंपनी ने मुंबई, बैंगलोर, पुणे, अहमदाबाद, सूरत और वडोदरा के लिए ऑनलाइन ऑर्डर पर 50 प्रतिशत तक छूट की भी घोषणा की है। सभी छूट सीधे चेकआउट पर लागू होंगी। कुछ उत्पादों पर 20 प्रतिशत या इससे अधिक की छूट दी गई है।