भारत के 75वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दुनियाभर में भारतीयों ने अपनी-अपनी तरह कार्यक्रम का आयोजन किया। कहीं झंडा फहराने का चलन देखने को मिला तो कहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। लेकिन दूसरी ओर, एक विदेशी युवा लड़की ने भी भारत के 75वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सोशल मीडिया पर भारतीयों का दिल जीत लिया। ईरान मूल की इस युवा बेटी ने भारत का राष्ट्र गान इंस्ट्रूमेंटल वर्जन में पेश किया, जो सोशल मीडिया पर भारतीयों ने खूब पसंद किया।
वीडियो में ईरान की बेटी संतूर पर जन गण मन बजा रही है। पीला रंग का कुर्ता पहना हुआ है और कलरफुल स्काफ सर पर है। यहां सबसे ज्यादा जो लोगों को पसंद आया कि वह भारतीय नहीं है, बल्कि ईरान की नागरिक है। बच्ची का यह वीडियो ट्वीटर, फेसबुक आदि के अलावा वॉट्सएप पर भी खूब वायरल हो रहा है।