भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ यानी 15 अगस्त 2022 की रात 8 बजे अमेरिका के वन वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पोडियम पर एक एनिमेटेड भारतीय ध्वज प्रदर्शित किया जाएगा। साउथ एशियन एंगेजमेंट फाउंडेशन की ओर से कहा गया है कि इमारत के शिखर को भी भारतीय तिरंगे से रोशन किया जाएगा।
भारत की आजादी के 75वीं वर्षगांठ के समारोह के हिस्से के रूप में मिड टाउन में वन ब्रायंट पार्क और वन फाइव वन में अन्य डर्स्ट प्रतिष्ठानों को भी तिरंगे में जलाया जाएगा। यह प्रदर्शन 15 अगस्त को रात 8 बजे से शुरू होकर न्यूयॉर्क शहर के समय 2 बजे तक जारी रहेगा।