विलमिंगटन, डेलावेयर के हरेश शाह को जैन एसोसिएशन इन नॉर्थ अमेरिका ( जैना) के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव जीत लिया है। वर्तमान में शाह जैना के प्रथम उपाध्यक्ष हैं और अध्यक्ष के रूप में अपना दो वर्षीय कार्यकाल 1 जनवरी से शुरू करेंगे। जैना भारत के बाहर जैनियों का सबसे बड़ा संगठन है।

जैना अमेरिका और कनाडा के 72 जैन केंद्रों का संगठन है, जिसके 150000 सदस्य हैं। इस संगठन का मिशन जैन धर्म और जैन जीवन शैली को संरक्षित करना और बढ़ावा देना है। इसकी स्थापना 1981 में गुरुदेव चित्रभानुजी और आचार्य सुशील मुनि के मार्गदर्शन से हुई थी। यह पहला ऑनलाइन कार्यक्रम था जिसमें 21 देशों के 15,000 जैनियों ने हिस्सा लिया।