22वां हिंदी महोत्सव: बच्चों ने दिखाई रचनात्मकता और भाषा का कौशल

हिंदी भाषा और भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए समर्पित HindiUSA ने 20 और 21 मई को अपने 22वें हिंदी महोत्सव का आयोजन किया। दो दिवसीय उत्सव न्यू जर्सी के पिस्कैटअवे हाई स्कूल में संपन्न हुआ जिसमें 1000 से अधिक उत्साही बच्चों ने भागीदारी की।

Image : HindiUSA

महोत्सव में विभिन्न प्रतियोगिताओं और प्रदर्शनों के माध्यम से प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता का प्रदर्शन किया गया। बच्चों ने मनमोहक नाटकों, पारंपरिक नृत्यों और आकर्षक कविता प्रतियोगिताओं से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

Image : HindiUSA

यही नहीं प्रतिभागियों ने सवाल-जवाब की अनूठी शैली वाली प्रतियोगिताओं में अपने हिंदी भाषा कौशल का प्रदर्शन किया। आयोजन का एक उल्लेखनीय आकर्षण 150 छात्रों का स्नातक समारोह था, जिन्होंने HindiUSA स्कूलों में हिंदी के 9 स्तरों को पूरा किया। इसमें उनकी उपलब्धियों के लिए डिप्लोमा प्रदान किया गया।

हिंदी महोत्सव में 2500 से अधिक लोगों ने शिरकत की और अनेक तरह की गतिविधियों के साक्षी बने। इस कार्यक्रम में सम्मानित गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति ने समारोह की रौनक बढ़ाई। मुख्य अतिथि के तौर पर पिस्कैटअवे टाउनशिप के मेयर ब्रायन वाहलर समारोह में शामिल हुए। कार्यक्रम में धीरेन अमीन, शरद अग्रवाल और राजीव भांबरी सहित समुदाय के अन्य प्रभावशाली लोगों का भी स्वागत किया गया ।

देवेंद्र सिंह और रचिता सिंह द्वारा 2001 में स्थापित HindiUSA युवा पीढ़ी के बीच हिंदी भाषा और समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं को संरक्षित करने के लिए समर्पित एक प्रमुख संगठन के रूप में विकसित हुआ है। मई माह में आयोजित वार्षिक हिंदी महोत्सव हजारों लोगों के सामने युवा प्रतिभाओं को अपने कौशल का प्रदर्शन करने के लिए एक मंच के रूप में कार्य करता है।

इस समय HindiUSA एक ऑनलाइन वर्चुअल स्कूल के साथ ही 8 राज्यों में 26 हिंदी स्कूल चलाता है। संगठन के पास 500 से अधिक स्वयंसेवकों की एक समर्पित टीम है जो HindiUSA के मिशन को प्राप्त करने के लिए लगातार अथक परिश्रम कर रही है। पिछले 22 वर्षों में देवेंद्र और रचिता सिंह के दूरदर्शी नेतृत्व में भाषा, संस्कृति और समृद्ध परंपराओं के प्रचार के क्षेत्र में स्थायी प्रभाव छोड़ते हुए संगठन ने तेजी से विकास किया है।

#HindiUSA #IndianDiaspora #Diaspora #Indian #NewIndiaAbroad #IndiaAbroad #HindiMahotsav