हिंदी दिवस: अमेरिका के 100 विवि में पढ़ाई जा रही है हिंदी, प्राप्त है विरासत भाषा का दर्जा

विश्वभर में हिंदी भाषा का वर्चस्व तेजी से बढ़ रहा है। वर्ष 1900 से 2021 के दौरान यानी 121 साल में हिंदी के बढ़ने की रफ्तार 175.52 फीसदी रही। यह अंग्रेजी की 380.71 फीसदी के बाद सबसे अधिक है। अंग्रेजी और मंदारिन (चीनी) के बाद हिंदी दुनिया की तीसरी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है।

अमेरिका में 100 विश्वविद्यालयों में हिंदी पढ़ाई जाती है। छुट्टियों में चलने वाली विशेष कक्षाओं में भारतीय मूल के अलावा अमेरिकी बच्चे भी हिंदी पढ़ते हैं। कुछ बच्चे तो बॉलीवुड फिल्में देखने के लिए हिंदी पढ़ते हैं। अमेरिका में हिंदी को विरासत भाषा का दर्जा प्राप्त है।