पहाड़ों की बफीर्ली हवाओं के बीच बनेगा आसमान में लहराता शानदार रेस्टोरेंट

घूमने-फिरने के शौकीन लोगों को जब बाहर निकलने का मौका मिलता है, तब उनका मन आसमान को छूने लगता है। पर्यटकों की इस सोच पर भारत में हवा में लहराते रेस्त्रां का कॉन्सेप्ट डेवलप किया गया। कोलकाता, बेंगलुरु, नोएडा (उत्तर प्रदेश) और गोवा के बाद अब हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में जल्द ही हैंगिंग रेस्टोरेंट बनाया जाएगा।

बेंगलुरु का हैंगिंग रेस्टॉरेंट, डाइन इन दि स्काई (चित्र साभारः सोशल मीडिया)

बिलासपुर जिले के मंडी भरारी जंक्शन पर पर्यटन परिसर के अंदर भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) की हाई क्रेन की मदद से यह हैंगिंग रेस्त्रां बनाया जाएगा। इसका एकमात्र उद्देश्य अधिक से अधिक पर्यटकों को लुभाना है। इसके अलावा यहां फूड प्लाजा, एटीएम, जनरल स्टोर, मेडिकल सेंटर होंगे और बच्चों के मनोरंजन के लिए पार्क या खेल क्षेत्र भी बनाया जाएगा। पर्यटकों की जरूरतों को देखते हुए और भी सुविधाएं विकसित की जाएंगी।