कलम से साधारण महिलाओं की असाधारण ताकत दिखा रही हैं रोशनी चोकसी
रोशनी चोकसी की परवरिश फिलीपीन-भारतीय मूल की अमेरिकी लड़की के रूप में हुई। उन्हें बचपन से ही पढ़ने का शौक था। रोशनी अपनी किताबों के जरिए वही पेश करती हैं, जो वह खुद देखती और महसूस करती हैं। वह पुराने सांस्कृतिक विचारों को चुनौती देती हैं और महिला शक्ति को अपनी प्रेरणा बनाती हैं।
