भारत के राज्य ओडिशा में राज्य सरकार नया कदम उठाते हुए खाद्यान्न का वितरण अब मशीनों के जरिए करने की तैयारी कर रही है। इसके लिए ऑल टाइम ग्रेन मशीनों का उपयोग किया जाएगा।
राज्य के खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता कल्याण मंत्री अतनु सब्यसाची नायक ने यह जानकारी साझा की है। इसके लिए ओडिशा सरकार ने साल 2021 में वर्ल्ड फूड प्रोग्राम (WFP) के साथ एक समझौता किया गया था। इस समझौते के तहत खाद्यान्न वितरण मशीनों के साथ छह प्रोजेक्ट शुरू किए जाने हैं।