किस आधार पर होता है प्रवासी भारतीय सम्मान विजेताओं का चयन, जान लीजिए

प्रवासी भारतीय सम्मान (PBS) भारत सरकार की ओर से प्रवासी भारतीयों को दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है। यह सम्मान भारत के राष्ट्रपति द्वारा अनिवासी भारतीयों, भारतीय मूल के व्यक्तियों, अनिवासी भारतीयों, भारतीय मूल के व्यक्तियों द्वारा स्थापित और चलाए जा रहे संगठन/संस्थान को उनके उत्कृष्ट कार्यों की मान्यता के लिए प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन के दौरान प्रदान किया जाता है। इन उपलब्धियों की गणना भारत और विदेश दोनों स्तरों पर की जाती है।

इस साल 27 प्रवासी भारतीयों को इस पुरस्कार के लिए चुना गया है। प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन का 17वां संस्करण इस साल 8 से 10 जनवरी को मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में आयोजित किया जाएगा। इसी सम्मेलन में प्रवासी भारतीयों को विदेशों में उनकी उपलब्धियों के लिए भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा सम्मानित किया जाएगा। स्विटजरलैंड की डॉ. अर्चना शर्मा ने प्रवासी भारतीय सम्मान मिलने की खबर पाकर सोशल मीडिया पर एक भावुक नोट पोस्ट किया है।