Skip to content

चाइनीज ऐप्स पर भारत का डंडा: अभी तक 324 पर लग चुका है प्रतिबंध

फ्री फायर के अलावा प्रतिबंधित ऐप्स की नई सूची में ज्यादातर उन ऐप्स के क्लोन शामिल हैं जो पहले से ही भारत में प्रतिबंधित थे। भारत सरकार ने इससे पहले टिकटॉक और पबजी मोबाइल समेत कई लोकप्रिय ऐप पर प्रतिबंध लगा दिया था।

Photo by Rob Hampson / Unsplash

भारत सरकार ने एक बार फिर चीनी मूल के स्मार्टफोन मोबाइल एप्लीकेशन पर प्रतिबंध लगा दिया है। जहां भारत की मौजूदा मोदी सरकार ने साल 2020 में एक साथ 270 मोबाइल ऐप्स पर प्रतिबंध लगाए थे वहीं इस बार प्रतिबंध लगाए गए ऐप्स की संख्या 54 है। सरकार ने इस बार भी कई ऐसे मोबाइल एप्लीकेशन पर प्रतिबंध लगाया है जो ज्यादातर भारतीयों के मोबाइल फोन में पाए जाते हैं। इनमें फ्री फायर और ऐप लॉक जैसे प्रमुख मोबाइल एप्लीकेशन भी हैं।

हालांकि अभी तक प्रतिबंधित ऐप्स की कोई आधिकारिक सूची नहीं है। यह जानकारी भारत के प्रमुख मीडिया संगठनों द्वारा सूत्रों के हवाले से दी गई है। दी गई जानकारी के अनुसार, गृह मंत्रालय ने देश की सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करने वाले 54 चीनी मोबाइल एप्लिकेशन पर प्रतिबंध लगाने की सिफारिश की है। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) औपचारिक रूप से भारत में इन ऐप्स के संचालन पर प्रतिबंध लगाने के लिए एक अधिसूचना जारी करेगा।

This post is for paying subscribers only

Subscribe

Already have an account? Log in

Latest