Skip to content

इस साल विदेश की बजाय गोवा और मनाली में छुट्टियां बिताएंगे भारतीय, क्यों?

OYO के सर्वेक्षण के अनुसार साल 2022 में 61 फीसदी भारतीय घरेलू स्थलों पर जाना पसंद करेंगे। जबकि 25 फीसदी अंतरराष्ट्रीय और घरेलू दोनों तरह की यात्राओं का प्रयास करना चाहेंगे। कंपनी ने कहा कि गोवा के बाद मनाली, दुबई, शिमला और केरल का नंबर आता है।

Photo by Sumit Sourav / Unsplash

कोरोना महामारी के प्रकोप और ​दुनिया के देशों द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों के मद्देनजर इस साल भारतीय विदेशों में छुट्टियां मनाने की बजाय भारत में ही अपना वक्त बिताएंगे। भारत में भी गोवा भारतीयों के लिए सबसे लोकप्रिय पर्यटक स्थल बनेगा और दूसरे नंबर पर सबसे अधिक पर्यटक इस साल मनाली में मस्ती करेंगे। यह कहना है भारत की जानी मानी हॉस्पिटैलिटी कंपनी OYO का।

हॉस्पिटैलिटी चेन OYO ने कहा कि गोवा के बाद मनाली, दुबई, शिमला और केरल का नंबर आता है। Photo by Vishy / Unsplash

OYO की ट्रैवेलोपीडिया के अनुसार अधिकांश भारतीय इस साल अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों के बजाय स्थानीय और घरेलू गंतव्यों पर जाना पसंद करेंगे जिसमें गोवा सबसे ऊपर है और उसके बाद मनाली का स्थान है। भारत, इंडोनेशिया और यूरोप सहित अपने कुछ प्रमुख बाजारों में सर्वेक्षण में OYO ने दिसंबर 2021 में लगभग 3,000 लोगों की प्रतिक्रियाएं लीं।

This post is for paying subscribers only

Subscribe

Already have an account? Log in

Latest