मोदी के 'मन की बात' की 100वीं कड़ी के लिए विश्व स्तर पर हो रही है तैयारी
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लोकप्रिय कार्यक्रम 'मन की बात' की 100वीं कड़ी (एपिसोड) 30 अप्रैल को प्रसारित किया जाएगा। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के प्रयास न सिर्फ भारत में बल्कि विश्वस्तर पर भी किए जा रहे हैं। दुनिया के अलग-अलग देशों में बसे भारतीयों को इससे जोड़ने के लिए भारतीय दूतावास भी जुटे हुए हैं। जिनेवा स्थित संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन ने मन की बात के 100वें कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए भारतीय प्रवासियों को भी न्यौता दिया है।
1️⃣0️⃣0️⃣ episode of Mann Ki Baat! @IndiaUNGeneva & the Consulate General of India, Geneva cordially invite members of the Indian diaspora and their families to the 100th episode of Hon’ble Prime Minister Narendra Modi’s Mann Ki Baat on Sunday, 30th April 2023 at 0715 hrs pic.twitter.com/PdtzVkXKUZ
— India at UN, Geneva (@IndiaUNGeneva) April 21, 2023
भारत के स्थायी मिशन ने एक आमंत्रण तैयार किया है जिसमें लिखा है कि भारत के स्थायी मिशन, जिनेवा स्थित भारत के महावाणिज्य दूतावास और बाकी सभी अंतरराष्ट्रीय संगठन भारतीय प्रवासियों को परिवार समेत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के 100 कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित करते हैं।
यह कार्यक्रम 30 अप्रैल को 07:15 CET को जिनेवा स्थित इंडिया हाउस में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मन की बात का प्रसारण किए जाने के अलावा राजदूत इंद्रा मनी पांडे समेत भारत के स्थायी प्रतिनिधियों संग चर्चा भी की जाएगी। भारतीय प्रवासियों के लिए नाश्ते आदि का भी बंदोबस्त किया जाएगा।
Consulate General of India, Edinburgh is livestreaming the 100th Episode of #MannKiBaat by Hon'ble PM Shri. Narendra Modi on April 30, at 6:30 am (BST) at the Consulate. All members of the Indian community in Scotland are kindly invited to attend the event. #AzadiKaAmritMahotsav pic.twitter.com/OdHdMJidCJ
— India In Scotland (@IndiaInScotland) April 24, 2023
आपको बता दें कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 100वें एपिसोड को लेकर 100 रुपये का सिक्का भी जारी किया जाएगा। सिक्के पर '100 मन की बात' लिखा होगा। सिक्के पर माइक्रोफोन भी बना होगा और 2023 भी अंकित होगा। प्रधानमंत्री मोदी के पहले मन की बात एपिसोड 3 अक्टूबर 2014 को प्रसारित किया गया था।
क्यों खास रहेगा 'मन की बात' का 100वां एपिसोड
'मन की बात' 100वें एपिसोड में हरियाणा के जींद जिले के सुनील जागलान अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। सुनील छोटे से गांव बीबीपुर से ‘सेल्फी विद डॉटर’ अभियान शुरू कर सुर्खियों में आए थे। उनका जिक्र मोदी ने पहले भी किया था। सुनील का ‘सेल्फी विद डॉटर’ अभियान विश्व के 80 से ज्यादा देशों तक पहुंच चुका है। जागलान ने 9 जून 2015 को ‘सेल्फी विद डॉटर’ अभियान शुरू किया था।
मोदी ने 28 जून 2015 को ‘मन की बात’ कार्यक्रम में इसका जिक्र किया था। इसके बाद मोदी ने 13 नवंबर 2015 को इंग्लैंड के वेंबले सिटी में प्रवासी भारतीयों से रूबरू होते हुए ‘सेल्फी विद डॉटर’ अभियान का जिक्र कर प्रवासियों से इस अभियान से जुड़ने का आह्वान किया था। आपको जानकर हैरानी होगी कि मोदी के मन की बात कार्यक्रम को लेकर IIM Rohtak ने एक सर्वे किया है जिसके अनुसार कम से कम एक बार 100 करोड़ से ज्यादा इस कार्यक्रम को सुन चुके हैं। ️23 करोड़ लोगों ने नियमित रूप से कार्यक्रम को देखा या सुना है।