ब्रिटेन में गांधी की बनाई लंगोटी और आखिरी तस्वीर समेत 70 सामानों की ​नीलामी

ब्रिटेन की ईस्ट ब्रिस्टल ऑक्शन्स द्वारा 21 मई 2022 तक महात्मा गांधी से जुड़ी 70 चीजों की ऑनलाइन नीलामी की जा रही है। ईस्ट ब्रिस्टल ऑक्शन्स का मानना है ​महात्मा गांधी के जिस चश्मे को उन्होंने साल 2020 में 2,60,000 पाउंड यानी लगभग ढाई करोड़ रुपये में बेचा था उसकी अब कीमत 5,00,000 पाउंड यानी लगभग 5 करोड़ रुपये तक पहुंचने की उम्मीद है।

इस ऑक्शन की विशेष सूची में है वह गांधी के हाथ से बुनी हुई लंगोटी है।

नीलामी में गांधी द्वारा अपने चरखा से बनाई गई लंगोटी से लेकर कुर्सी पर बैठे हुए उनकी आखिरी तस्वीर को भी शामिल किया हुआ है। गांधी की इस तस्वीर को लेने के ​तीन हफ्ते बाद उनकी मौत हो गई थी। इसके अलावा उनके दो जोड़ी लकड़ी के सैंडल और गांधी द्वारा लिखे गए पत्र भी शामिल हैं। ईस्ट ब्रिस्टल के नीलामीकर्ता एंड्रयू स्टोव ने दावा किया है कि ये आइटम वास्तव में कुछ सबसे महत्वपूर्ण चीजें हैं जिन्हें मैंने पहली बार नीलामी में देखा है। यह संग्रह हमारी दुनिया के इतिहास के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।

उनके दो जोड़ी लकड़ी के सैंडल और गांधी द्वारा लिखे गए पत्र भी शामिल हैं।

उन्हें लगता है कि महात्मा गांधी की आखिरी तस्वीर इस ऑक्शन में सबसे खास है। इसे तस्वीर के तीन सप्ताह के बाद ही गांधी की हत्या कर दी गई थी। तस्वीर में वह जिस कुर्सी पर बैठे हुए हैं वही कुर्सी उन्होंने अपने आखिरी दिन भी इस्तेमाल की थी। एंड्रयू ने कहा कि यह तस्वीर पूरी तरह से खास है। इसकी नीलामी में कीमत 1000 पाउंड यानी 1 लाख रुपये तक पहुंच सकती है। हमारा मानना ​​है कि गांधी के निजी डॉक्टर ने यह तस्वीर खींची थी।

एक और जो इस ऑक्शन की विशेष सूची में है वह गांधी के हाथ से बुनी हुई लंगोटी है। एक महीन बुने हुए इस कपड़े को गांधी ने भारतीय परंपरा और संस्कृतियों से जोड़ते हुए पश्चिमी संस्कृति और कपड़ों को दूर करने के लिए एक प्रतीक के रूप में इस्तेमाल किया था। एंड्रू के मुताबिक नीलामी 5 मई को शुरू हुई थी और हर वस्तु के लिए उच्च बोलियां आ रही हैं। यह ईस्ट ब्रिस्टल की सभी वेबसाइटों पर मौजूद है और इसकी अंतिम तारीख 21 मई है।