Skip to content

भारतीय अमेरिकी लक्ष्मण नरसिम्हन सीईओ बन अब इस कंपनी को उबारेंगे!

स्टारबक्स कंपनी ने कहा है कि परिपक्व और उभरते बाजारों में अपनी विशिष्ट कार्यशैली से आगे बढ़ने की क्षमता के कारण ही नरसिम्हन को इस अहम और विशिष्ट भूमिका के लिए चुना गया है। नरसिम्हन ने भी ऐसे समय में इस प्रतिष्ठित कंपनी में शामिल होने के लिए आभार व्यक्त किया है।

Photo by Lingchor / Unsplash

भारतीय अमेरिकी लक्ष्मण नरसिम्हन को दुनिया की जानी-मानी कॉफी कंपनी स्टारबक्स का सीईओ नामित किया गया है। लक्ष्मण अगले वर्ष 1 अप्रैल को सीईओ का पद ग्रहण करेंगे। स्टारबक्स ने गुरुवार को घोषणा की कि नरसिम्हन कंपनी के अगले मुख्य कार्यकारी अधिकारी और स्टारबक्स के निदेशक मंडल के सदस्य बनेंगे।

नरसिम्हन ने भारत में पुणे विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग कॉलेज से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिग्री हासिल की है।

दरअसल, दुनिया की सबसे बड़ी कॉफी चेन इस समय मुद्रास्फीति और चीन के कारोबार में घाटे का सामना कर रही है। इन सबके बीच अपनी नई भूमिका में नरसिम्हन मोटे तौर पर 35 हजार स्टोर्स और दुनियाभर नें कार्यरत 3 लाख 83 हजार कर्मचारियों के मुखिया होंगे।

This post is for paying subscribers only

Subscribe

Already have an account? Log in

Latest