लेखक, प्रेरक वक्ता, वैदिक भिक्षु और एक कामयाब पॉडकास्टर जय शेट्टी अब जेनिफर लोपेज और बेन एफ्लेक की विधिवत शादी कराएंगे। अखबार पेज सिक्स के अनुसार हालांकि दोनों ने पिछले महीने वेगास में शादी कर ली थी लेकिन अब जॉर्जिया में समारोहपूर्वक विवाह का आयोजन किया जाएगा।
बताया जाता है कि जय शेट्टी लोपेज के करीबी दोस्त हैं। पहले वे वर्ष 2021 में लिलि कॉलिंस और निर्देशक चार्ली मैक्डॉवल को भी विधिवत रूप से विवाह के बंधन में बांध चुके हैं। दरअसल, बीती फरवरी में लोपेज ने शेट्टी को चार शादियों में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया था, जो उन्होंने अपनी फिल्म "मैरी मी" की रिलीज से पहले आयोजित की थीं। तब शेट्टी ने अपनी भावनाओं का इजहार इंस्टा पर किया था।