अमेरिकी सांसदों ने भारतीय मूल के लोगों को हर क्षेत्र में आगे क्यों बताया

भारतीय मूल के नागरिक पूरी दुनिया में फैले हुए हैं। स्वाभाविक है कि भारत के उत्सवों पर जश्न मनाने का उत्साह एक आम भारतीय की तरह उनके भीतर भी रहता है। 26 जनवरी को भारत जब अपना 73वां गणतंत्र दिवस मना रहा था तो अमेरिका में रहने वाले भारतीय मूल के लोग भी पीछे नहीं रहे। अमेरिका स्थित द फेडरेशन ऑफ इंडिया एसोसिएशन, शिकागो (एफआईए) ने इस मौके पर शिकागो में एक कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान अमेरिकी सांसदों ने 130 करोड़ भारतीयों और अमेरिका के भारतीय समुदाय के सदस्यों को गणतंत्र दिवस के मौके पर बधाई दी।

अमेरिकी सांसद राजा कृष्णमूर्ति ने इस मौके पर अमेरिका की नीतियों को प्रभावित करने की भारतीय समुदाय की क्षमता के बारे में चर्चा की। 

अमेरिकी सांसद ब्रैड स्नाइडर ने अपने संबोधन में एफआईए के कामों और भारतीय समुदाय की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि जीवन के हर क्षेत्र में अमेरिका में रहने वाले भारतीय समुदाय के लोगों ने आगे बढ़कर काम किया। उन्होंने भारतीय मूल की अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस का उदाहरण पेश किया। उन्होंने मार्टिन लूथर किंग और महात्मा गांधी को याद करते हुए कहा कि जिस तरह से गांधीजी ने भारत की आजादी के लिए संघर्ष किया। उसी तरह मार्टिन लूथर किंग ने अमेरिका में महिलाओं को मतदान का अधिकार दिलाने में अहम भूमिका निभाई।