Skip to content

'लिटिल इंडिया' में परेड के साथ FIA ने शुरू किया 'आजादी का अमृत महोत्सव'

आयोजकों के मुताबिक हजारों की संख्या में लोग सड़कों पर कतार में उतरे। परेड ब्रिटिश शासन से भारत की आजादी के 75वें वर्ष के अवसर पर भारत सरकार की पहल आजादी का अमृत महोत्सव मनाने के लिए कार्यक्रमों की एक श्रृंखला की शुरुआत का प्रतीक थी।

फेडरेशन आफ इंडिया एसोसिएशन शिकागो (1980) ने भारत के 75वें स्वतंत्रता दिवस को मनाने के लिए हाल ही में डेवोन एवेन्यू पर अपनी भारत दिवस परेड को आयोजित किया। आयोजकों के मुताबिक हजारों की संख्या में लोग सड़कों पर कतार में उतरे। परेड ब्रिटिश शासन से भारत की आजादी के 75वें वर्ष के अवसर पर भारत सरकार की पहल आजादी का अमृत महोत्सव मनाने के लिए कार्यक्रमों की एक श्रृंखला की शुरुआत का प्रतीक थी।

फेडरेशन आफ इंडिया एसोसिएशन शिकागो द्वारा आयोजित परेड की कुछ झलकियां Photo: Asian Media USA

शिकागो निवासी 86 वर्षीय मोहन काका और मिस इंडिया वर्ल्डवाइड 2022 खुशी पटेल ने 'लिटिल इंडिया' में रंगारंग परेड का नेतृत्व किया। 1980 में स्थापित फेडरेशन आफ इंडियन एसोसिएशन शिकागो के अध्यक्ष राकेश मल्होत्रा, भारत के महावाणिज्य दूत अमित कुमार और कौंसुल विनोद गौतम ने भारतीय राष्ट्रीय ध्वज फहराया तो वहीं 9 साल के बच्चे वर्धन तिवारी ने भारत का राष्ट्रगान गाया।

This post is for paying subscribers only

Subscribe

Already have an account? Log in

Latest